वर्दी घोटाले में सीएम का सख्त एक्शन_ DIG अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित

देहरादून – उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड्स (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए की गई वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है। टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं, पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आए थे।
महानिदेशक की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में गंभीर खामियों का खुलासा हुआ। रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद महानिदेशक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमांडेंट को निलंबित करने के साथ ही संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की जा सके।
भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं: CM धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि चाहे अधिकारी कितना ही वरिष्ठ क्यों न हो, यदि वह भ्रष्टाचार या अनियमितता में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के विश्वास के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..
हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम