सीएम धामी ने धराली आपदा प्रभावितों के लिए की बड़ी घोषणाएं,पांच लाख देगी सरकार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में हालिया आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास संबंधी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, आपदा में मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पुनर्वास और दीर्घकालिक नीति निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने राजस्व सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने की घोषणा की है। यह समिति एक सप्ताह के भीतर प्राथमिक रिपोर्ट शासन को सौंपेगी और धराली गांव के सुरक्षित भविष्य हेतु स्थायी समाधान सुझाएगी।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और राहत कार्यों को त्वरित व प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video
जनगणना 2027 : पहली बार मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रह..haldwani
Haldwani : कार के अंदर छात्रा से दरिंदगी_ दो गिरफ्तार
पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..