सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी


देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
देहरादून : उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देते हुए गुरुवार को देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से इस सेवा को हरी झंडी दिखाई।
यह उड़ान केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत Alliance Air द्वारा 42 सीटर विमान से संचालित की जा रही है।
सीएम ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई यह सेवा गढ़वाल और कुमाऊं के बीच आवागमन को आसान बनाएगी। अब पिथौरागढ़ से देहरादून का 12 से 14 घंटे का लंबा सफर घटकर महज एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने इसे सामरिक और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि UDAN योजना के माध्यम से छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़कर आम नागरिकों के लिए सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में UDAN 2.0 को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत आने वाले सालों में नए एयरपोर्ट और हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।
सीएम बोले- राज्य में 26 हवाई मार्गों पर उड़ानें संचालित हो रही
सीएम ने बताया कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में हवाई सेवाएं केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा बन चुकी हैं। दुर्गम क्षेत्रों में आपात सेवाएं, मरीजों का त्वरित इलाज और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में हवाई सेवाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में राज्य में 26 हवाई मार्गों पर उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि हेलिपोर्ट और हेलीपैड की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है।
देहरादून से नैनी सैनी हवाई अड्डे तक यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी। सरकार पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तार और अन्य जिलों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलने की उम्मीद है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video
सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी
स्कूलों की मनमर्जी खत्म,अब नियम से तय होगा किराया
Haldwani – करोड़ों की धोखेबाजी में दीपांशु बेलवाल गिरफ्तार
स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार