नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन


लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से नैनीताल दुग्ध संघ में शोक की लहर है। उनके निधन पर दुग्ध संघ के प्रबंध कमेटी, अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
किशन सिंह बिष्ट दो बार नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। इसके अलावा वह दो बार ग्राम प्रधान और एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। ग्रामीण विकास, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय और पर्वतीय क्षेत्रों में कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने में उनके योगदान के चलते उन्हें ‘कीवीमैन’ के नाम से भी पहचान मिली।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उनके निधन को नैनीताल दुग्ध संघ और सहकारी क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक के चलते आगामी तीन दिनों तक बैठक, बोनस वितरण समेत निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
नैनीताल दुग्ध संघ परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल
कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..
नैनीझील की सेहत संभालेंगी गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और लिब्यु बोनियस_ बीज डाले गए
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families
नैनीताल SOG ने 65 लाख की ड्रग्स पकड़ी, ड्राइवर और दर्जी गिरफ्तार..haldwani