Ad

हल्द्वानी में बाल विवाह.. एंटी ह्यूमन ने दूल्हा समेत 6 को पहुंचाया जेल

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बाल विवाह का मामला उसे वक्त सामने आया जब मानव तस्करी की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) की टीम एक घर में छापा मारने पहुंची तो वहां मामला बाल विवाह का निकला। पता चला एक किशोरी की शादी उसकी मां ने हाथरस यूपी के युवक से करा दी है।

ADVERTISEMENTSAd

जांच पड़ताल के बाद एएचटीयू की टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ बाल अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की है।शुक्रवार देर रात करीब एक बजे एएचटीयू टीम पीलीकोठी स्थित जयंतीपुरम के एक घर में पहुंची। यहां एक बंद कमरे में पार्टी चल रही थी। पूछताछ में पता चला हल्द्वानी की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी हाथरस यूपी निवासी अतुल शर्मा (30) से करा दी। किशोरी आठवीं की छात्रा है। टीम ने मकान मालिक, किशोरी की मां, बिचौलिया पर बाल अधिनियम में केस दर्ज कर यूपी के हाथरस निवासी दूल्हा अतुल, उसके परिजन सचिन कुमार व पुरोहित को नामजद किया। एएचटीयू प्रभारी एसआई दीपा जोशी ने बताया शादी को शू्न्य कर किशोरी को नारी निकेतन और बाकी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *