मुख्यमंत्री धामी ने दिया 17 परियोजनाओं का तोहफ़ा, मुक्तेश्वर को 112 करोड़ की बड़ी सौगात..

उत्तराखण्ड में नैनीताल के मुक्तेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 112 करोड 34 लाख की लागत के 17 विकास योजनाओं की शुरूवात की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के पहाड़ों के दौरे पर रहे। उन्होंने, दोपहर में हेलीकॉप्टर से रा.इ.का.सुंदरखाल पहुंचकर मुखतेश्वर के हिमगिरि स्टेडियम में आम जनता को सम्बोधित किया।
सी.एम.भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायज़ा लिया और वहां नई योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री का इसके बाद सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करने का कार्यक्रम तय है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, ओखलकांडा केडी रूवाली, मनोज साह, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एस.एस.पी.मंजूनाथ टी.सी., एस.डी.एम. विवेक राय समेत जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला