नेता प्रतिपक्ष का त्रिवेन्द्र सरकार पर निशाना, कहा पर्यटकों को बुलाया जा रहा है,लेकिन व्यवस्थाओं पर नही कोई ध्यान..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल 11.10.2020 GKM NEWS राज्य में चल रही चार धाम यात्रा को लेकर सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्था को नाकाफी बताते हुए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने राज्य सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का कहना है कि अभी चार धाम यात्रा ठीक तरीके से शुरू ही हुई है सरकार पर्यटन को देखते हुए श्रद्धालुओं को आमंत्रित तो कर रही है..

लेकिन रास्ते खराब और पर्यटकों की व्यवस्थाओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है चार धाम यात्रा मार्गों की हालत भी बेहद खराब है ऑल वेदर रोड के नाम पर सरकार ने लोगों को और परेशानी में डाल दिया है। चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिए रहने की व्यवस्था के प्रबंध तक सही तरीके से नहीं किए गए हैं तमाम खामियों के बीच पर्यटकों को चार धाम के लिए बुलाया जा रहा है जबकि सरकार को चाहिए था कि पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त की जाती जिसके बाद ही पर्यटकों को यहां बुलाया जाता।

बाईट- इंदिरा ह्रदयेश नेता प्रतिपक्ष

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *