CCTV से जंगल तक : ऐसे पकड़े गए दीपक और आकाश,चोरी की 9 बाइक बरामद


नैनीताल। : जिले की मल्लीताल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बाइक चोरी के चार मामलों का सफल अनावरण कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 9 महंगी मोटरसाइकिलों को बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। यह गिरफ्तारी और बरामदगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में मल्लीताल क्षेत्र की गहन छानबीन और सतर्क पुलिसिंग का नतीजा है।
शिकायतों से लेकर गिरफ्तारी तक: पूरे घटनाक्रम की पड़ताल
मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ समय से वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। जिन पर भूपेन्द्र सिंह अधिकारी, फैजान, दीपांशु और मुकेश पांडे सहित अन्य पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामलों की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR संख्या 17/2025, 19/2025, 26/2025 और 27/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमे पंजीकृत किए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मामलों के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र को विशेष टीम गठन के निर्देश दिए गए। इस निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रमोद साह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उप-निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।
CCTV से निकला सुराग, जंगल में छिपाई गई थी चोरी की बाइकें
टीम ने मल्लीताल क्षेत्र में लगे 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें कुछ संदिग्ध लोगों को चोरी की बाइक ले जाते हुए देखा गया। पुख्ता सुराग मिलने पर पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और 25 मई 2025 को मिली सूचना पर मंगोली क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में पता चला कि इन्होंने हल्द्वानी, बाजपुर, रामनगर सहित कई क्षेत्रों से बाइक चोरी की थीं और उन्हें मंगोली के जंगलों में छिपा रखा था।
पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर नलनी क्षेत्र के जंगल से कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इस प्रकार कुल 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं जिनमें स्पलेंडर, अपाचे और रॉयल एनफील्ड बुलेट जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं।
बरामद वाहनों का विस्तृत विवरण:
| क्रम संख्या | वाहन मॉडल | पंजीकरण संख्या | इंजन नम्बर | चेसिस नम्बर |
|---|---|---|---|---|
| 1 | स्प्लेंडर | UK18R9747 | HA11E8PHL64770 | MBLHAW239PHL96824 |
| 2 | स्प्लेंडर | UP26AA6880 | HA10AGJHC67822 | MBLHAR076JHC58904 |
| 3 | स्प्लेंडर | UK06AX3676 | HA10AGKHK10917 | MBLHAW092KHK06619 |
| 4 | स्प्लेंडर | UK18N0127 | HALIEVMHA74698 | MBLHAW118MHA05807 |
| 5 | अपाचे | UK04AK7423 | AE8DP2400754 | MD634BE86P2D01281 |
| 6 | अपाचे | UK01C3369 | CE4GK2900386 | MD634CE48K2G00511 |
| 7 | अपाचे | UP25CK6074 | BE4KJ2257656 | MD63BE45J2K59168 |
| 8 | बुलेट (क्लासिक) | – | V3KSCOGC02841 | ME3V3KJCOGCD28418 |
| 9 | बुलेट (थंडरबर्ड) | – | V3K5F1PG401856 | XE3V3K5F1PG000938 |
गिरफ्तार शातिर अभियुक्त:
दीपक सिंह बिष्ट, पुत्र हरीश सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम घूग्धू खाम, नैनीताल (उम्र – 24 वर्ष)
आकाश, पुत्र रूप राम सिंह, निवासी खुशालपुर, बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर, ऊधम सिंह नगर (उम्र – 20 वर्ष)
इन अभियुक्तों ने वाहन चोरी को अपना पेशा बना रखा था और विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी कर उन्हें जंगलों में छिपा दिया करते थे। उनका उद्देश्य इन गाड़ियों को आगे बेचकर मोटी रकम बनाना था।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इस चुनौतीपूर्ण केस के सफल अनावरण और कार्यकुशलता के लिए पूरी पुलिस टीम को ₹2,500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी