Ad

राज्यपाल ने मां नयना देवी और गुरुद्वारे के दर्शन किए, नैनीताल में पर्यटन को लेकर कही बड़ी बात…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने नैनीताल की प्रतिष्ठित माँ नयना देवी और
श्री गुरु सिंह साहेब गुरुद्वारे के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि पहलगाम समेत पिछली कुछ घटनाओं के बाद नैनीताल और आसपास कमजोर पड़े पर्यटन को मिलकर उठाने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल पहुंचे राज्यपाल(रि.)ले.जर्नल गुरमीत सिंह ने सोमवार सवेरे माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन किये। माँ नयना देवी मंदिर कमिटी ने उन्हें चुन्नी पहनाई और माँ नयना देवी की तस्वीर भेंट की।

राज्यपाल ने माँ के आगे प्रार्थना और पूजा अर्चना की। उन्होंने, शिव मंदिर में भी जलाभिषेक किया। इसके बाद राज्यपाल ने श्री गुरु सिंह साहेब गुरुद्वारे के दर्शन किये। उन्होंने शीश झुकाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमिटी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और तलवार के साथ प्रतीक चिन्ह भी सौंपा।
सवेरे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच राज्यपाल राजभवन से सीधे मल्लीताल के चाट पार्क पहुंचे। वहां मन्दिर के दर्शनों के बाद राज्यपाल गुरुद्वारे गए और वहां से राजभवन को लौट गए।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो नगर की विभिन्न्न समस्याओं और विकास कार्यो को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page