

नैनीताल के हल्द्वानी में इन दिनों चोरों के हौसले जबरदस्त तरीके से बुलंद है पुलिस एक घटना का खुलासा करती नहीं है की चंद दिनों में दूसरी घटना हो जाती है। अब यहां एक बात जो हैरान करती है की या तो कर चोर चुस्त है या फिर पुलिस सुस्त । ताज़ा मामला हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित महिंद्रा कार के नामी शोरूम बजरंग मोटर्स में नकाबपोश चोरों ने धावा बोल दिया, बड़ा दुस्साहस दिखाते हुए नगदी से भरी तिजोरी को कैमरे के सामने उठाकर रफू चक्कर हो गये । फिलहाल पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत चोर की तलाश शुरू कर दी है।
बजरंग मोटर्स के मालिक संजय अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है सीसीटीवी की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से चोरों ने वहां रखी 2 कुंतल की तिजोरी जिसमें 20 लाख नगद रुपए रखें थे उसे लेकर चले गए, सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं, उक्त शातिर चोरों ने पहचान छुपाने और सबूत मिटाने के लिए हाथ में दस्ताने, मुंह में मास्क, और सिर पर मफलर बांध रखा था, उनके हाथ में बड़ा हथोड़ा, कटर, संबल भी था, शोरूम में घुसने की जानकारी गार्ड को ना हो जाए इससे बचने के लिए वह नंगे पैर अंदर दाखिल हुए जो कि सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहे हैं, शोरूम में दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं जो कि रात में चौकीदारी करते हैं, हालांकि चोर शोरूम में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए, उन्होंने दरवाजे के अलावा कुछ नहीं तोड़ा, इस कारण गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी, सुबह शोरूम खुलने के बाद ही चोरी का पता चला।
अब देखने वाली बात है कि किस प्रकार से पुलिस इस सनसनीखेज चोरी के मामले का पर्दाफाश करती है और चोरों को कब तक पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाती है। नये एसएसपी के लिए यह चैलेंज से काम नहीं होगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..
Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..