Ad

ऑपरेशन सेनेटाइज_हल्द्वानी में ग्राउंड पर उतरे कप्तान,09 पॉइंटों पर नाकाबंदी..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में त्योहारी सीजन और दीपावली से पहले शहर सुरक्षित करने के इरादे से एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा बुधवार को खुद सड़क पर उतर गए। पुलिस और पीएसी के करीब 200 कर्मियों के साथ एसएसपी सड़क पर आए तो अफरा-तफरी मच गई। ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’ के तहत चले अभियान के दौरान 100 से अधिक को हिरासत में लिया गया। सभी को कोतवाली लाया गया और करीब 3 घंटे कड़ी पूछताछ के बाद चालानी कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTSAd

हल्दूचौड़ में हुई फायरिंग की घटना के मामले दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एसएसपी ने प्रह्लाद नारायण मीणा ने प्रेस वार्ता की और इसके ठीक बाद उन्होंने अचानक सभी थानों और चौकियों की पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को कोतवाली में तलब कर लिया। यहां ब्रीफिंग में सभी को ड्यूटी प्वाइंट बताए गए और ऑपरेशन सैनेटाइज शुरू किया गया। पुलिस और पीएसी के करीब 200 जवानों के साथ एसएसपी कोतवाली से निकले।

बेस अस्पताल से लेकर मंगलपड़ाव और ताज चौराहे तक जहां से पुलिस गुजरी लोग सकते में आ गए। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव ने अलग-अलग टीमों में बंटकर अ​भियान चलाया। राह चलते संदिग्धों से रोक-रोक कर पूछताछ की गई। शक हुआ तो संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया। ऐसे करीब 110 लोगों को कोतवाली लाया गया। जहां 3 घंटे गहन पूछताछ हुई और इस दौरान 30 लोग ऐसे मिले, जो वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे लोगों का पुलिस ने चालान किया।

शाम चार बजे के बाद मुख्य शहर में जिधर नजर गई, पुलिस नजर आई। बाजार आने-जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस तैनात थी और आने-जाने वाले से पूछताछ कर दस्तावेज जांच रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो ऐसे शातिर मिले जो हाल में ही जेल से छूटे थे। दोनों चोर हैं, हालांकि पुलिस को इनके पास से कुछ मिला नहीं। पुलिस ने इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। इसके अलावा पुलिस ने बाजार में कूड़ा बीनने वालों का बैग भी चेक किया, जिसमें वह कूड़ा डाल रहे थे।

पुलिस के साथ एसएसपी अचानक ही सड़क पर निकले थे और जब वह टीम के साथ बाजार पहुंचे तो लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक इतनी सारी पुलिस बाजार में क्यों आई। हालांकि पुलिस को देख बाजार में ठेलों से फेरी करने वाले, फुटपाथ और बाजार की सड़क पर फड़ लगाने वाले हवा की तरह गायब हो गए। मिनट भीतर ही पूरा बाजार अतिक्रमण मुक्त हो गया। जिन रास्तों पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा था, वे रास्ते खाली हो गए। हालांकि पुलिस के गुजर जाने के बाद स्थिति जस की जस हो गई।

SSP ने खुद संभाली कमान ..

SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने “ऑपरेशन सैनेटाइज” के अन्तर्गत पुलिस टीम के साथ मिलकर आगामी दीपावली के अवसर पर हल्द्वानी शहर के भीड-भाड़ वाले स्थानों एवं पूरे बाजार में पैदल मार्च निकाला।
इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और स्थानीय निवासियों को सुरक्षा का एहसास कराया।

एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ दुकानों में कार्यरत लोगों से सत्यापन के सम्बन्ध में पूछताछ किया, ताकि कोई भी अवैध गतिविधि न हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित सत्यापन के किसी भी दुकान में कार्यरत लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।
इसके साथ ही, उन्होंने अनावश्यक रूप से बाजारों में घूमने वाले लोगों को फटकार लगाई और उन्हें समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है।

चैकिंग क्षेत्र-


चैकिंग अभियान के अंतर्गत, कालू सिद्व मन्दिर के सामने बाजार, नल बाजार, मंगल पड़ाव सब्जी मंड़ी, होलिका ग्राउंड के सामने, कारखाना बाजार, बर्तन बाजार, जामामस्जिद, ताज चैराहा, मेन बाजार, पटेल चैक, सदर बाजार, और होटल सरस वाली गली सहित विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई।

05 निरीक्षण टीम-

निरीक्षण टीम में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सीओ सीटी हल्द्वानी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी राजेश यादव, एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, चैकी प्रभारी मंगल पड़ाव दिनेश जोशी, उ0नि0 प्रवीण कुमार, उ0नि0 विजय कुमार, और उ0नि0 देवेन्द्र राणा सहित कुल 05 टीमें बनाई गई थीं, जिसमें 02 प्लाटून महिला/पुरुष पीएसी के साथ थाना और चौकी पुलिस बल मौजूद रहा।

09 पाॅइंटों पर पिकेट-

09 पाइंटों पर नाकाबन्दी कर पिकेट तैनात की गई, जिससे चैकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध बाजार से बाहर न जा सके। कई संदिग्धों की जांच की गई, और बिना सत्यापन के दुकानों, फड़ फेरी में काम करने वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। नाम-पता सही न बता पाने वाले, और अनावश्यक रूप से बाजार में घूमने वालों को चौकी मंगल पड़ाव ले जाकर सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

चौकी में लगभग- 110 लोगों को लाया गया, जिसमें से 63 लोगों के विरूद्व सत्यापन एवं संदिग्ध पाये जाने पर 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया, चैकिंग जारी है।

एसएसपी ने सभी नागरिकों से त्यौहारी सीजन में जेबकतरों, टप्पेबाजों, चैनस्नैचरों से सावधान रहने और अपने छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखने की अपील की।उन्होंने कहा, अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी से अपील की गई कि वे त्योहारों के दौरान अनुशासन का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कहा, दीपावली का त्योहार हम सबके लिए खुशियों का संदेश लाता है, लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। हम सभी को मिलकर एक सुरक्षित और आनंदमय दीपावली मनानी चाहिए।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page