दून में सरकारी ज़मीन पर बनी मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,देर रात चला बुलडोजर


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून अस्पताल परिसर में सरकारी जमीन पर बनी एक मजार पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए देर रात बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि यह मजार सरकारी जमीन पर बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से बनाई गई है।
शिकायत ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता द्वारा दर्ज की गई थी। शिकायत के संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी देहरादून ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। इसके बाद नगर प्रशासन ने राजस्व विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), अस्पताल प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर दस्तावेजों की गहन जांच की।
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मजार के निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की कानूनी अनुमति नहीं ली गई थी। यह भी पाया गया कि मजार सरकारी जमीन पर बनाई गई है, जो कि पूरी तरह से अवैध है। इस आधार पर प्रशासन ने मजार को हटाने का निर्णय लिया।
प्रशासन ने दून अस्पताल प्रशासन से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की कि मजार के कारण अस्पताल परिसर में मरीजों के इलाज में कई बार बाधा उत्पन्न होती रही है। इसके अलावा मजार से जुड़े खादिम को भी पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
कार्रवाई की पूर्व संध्या पर नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और दून अस्पताल प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने रणनीति तैयार की। शुक्रवार देर रात को पुलिस बल की कड़ी निगरानी में अस्पताल मार्ग को सील किया गया और मौके पर मौजूद मजार को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मजार कई वर्षों से अस्पताल परिसर में स्थित थी और मरीजों के परिजन यहां आकर दुआ मांगते थे। हालांकि, इसके निर्माण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी या कानूनी आधार कभी सामने नहीं आया।
प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी, और इस प्रकार की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video
जनगणना 2027 : पहली बार मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रह..haldwani
Haldwani : कार के अंदर छात्रा से दरिंदगी_ दो गिरफ्तार
पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..