Ad

BREAKING : (उत्तराखंड) अब इस परीक्षा की जांच करेगी SIT..शासन का फैसला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उच्च न्यायालय की समूह घ भर्ती परीक्षा की जांच करेगी एसआईटी, भर्ती परीक्षाओं की चल रही जांचशासन ने उच्च न्यायालय के समूह घ के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

यह जांच भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित वही एसआईटी करेगी, जो इस समय पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच कर रही है। उच्च न्यायालय की भर्ती परीक्षा की जांच के लिए इस एसआईटी में निदेशक प्राविधिक शिक्षा को भी सदस्य के रूप में नामित किया जाएगा, जो जांच में एसआईटी का सहयोग करेंगे।

नैनीताल उच्च न्यायालय के समूह घ के रिक्त पदों पर उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा उच्च न्यायालय के 37 पदों समेत विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई थी।

इस परीक्षा में अनियमितताओं की बात सामने आई है। इसे देखते हुए महानिबंधक उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल ने इसी दो मार्च को शासन को पत्र लिखकर इस भर्ती परीक्षा व अन्य भर्ती परीक्षाओं की जांच एसआईटी के माध्यम से कराने का अनुरोध किया। इस पर शासन ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यह जांच एसआईटी से कराने को कहा है। विशेष सचिव, गृह रिद्धिम अग्रवाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के समूह घ के पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा की जांच भी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता की जांच कर रही एसआईटी से कराई जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *