Ad

पूर्णागिरि धाम में बड़ा सड़क हादसा,यात्रियों को कुचल गई बस, 5 की मौके पर मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब पांच बजे एक बस संख्या यूए 12/3751 को बस चालक बैक कर रहा था, तभी इसी दौरान वहीं पर सो रहे श्रद्धालुओं के ऊपर चालक ने बस चढ़ा दी। हालांकि इसी दौरान वहां चीख पुकार मच गई।

आनन- फानन में पुलिस व अन्य लोगों द्वारा बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया।

वहीं इस हादसे में मायाराम उम्र (32) वर्ष पुत्र बब्बर, बद्रीनाथ उम्र (40) वर्ष पुत्र रामलखन निवासी, ग्राम सोहरबा थाना, चितौरा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश व अमरावती उम्र (26) वर्ष पत्नी महाराम सिंह निवासी ग्राम बिडोला थाना बिल्सी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश की मौत हो गई।

जबकि इस दुर्घटना में नेमवती पुत्री वीर सिंह निवासी नगर पुखरा उजैनी बदायूं, राम देही पत्नी तोताराम उम्र (30) वर्ष निवासी बेगमपुर सोहरबा रामगंगा बहराइच, रामसूरत पुत्र असरफी निवासी सोहरबा रामगंगा, पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद निवासी राजमिल सोहरबा रामगंगा बहराइच, सरोज पत्नी बद्रीनाथ उम्र (35) वर्ष निवासी चितौरा बहराइच, कुसुम देवी पत्नी राम स्वरूप उम्र (50) वर्ष निवासी सोहरबा बहराइच, महाराम सिंह पुत्र आरएस सिंह उम्र (32) वर्ष निवासी पिंडा बस्ती बदायूं घायल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *