Ad

BREAKING : (उत्तराखंड) IPS और PPS अधिकारियों के तबादले.. देखें लिस्ट.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों के स्थानांतरण में व्यापक बदलाव किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आईपीएस अधिकारियों में, धीरेन्द्र गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कारागार) नियुक्त किया गया है, जबकि यशवंत सिंह को अब पूर्ण रूप से पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) के पद पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना नियुक्त किया गया है, और ममता बोहरा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।

पीपीएस अधिकारियों में भी बड़े फेरबदल किए गए हैं। हरबंश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा बनाया गया है, और जया बलूनी को अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। शेखर चंद्र सुयाल को ग्रामीण हरिद्वार भेजा गया है, और पंकज गैरोला को नगर, हरिद्वार का जिम्मा सौंपा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को नगर, हरिद्वार से रुड़की भेजा गया है, जबकि स्वप्न किशोर सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजा गया है।

यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश….

भारतीय पुलिस सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्तम्भ-3 में उल्लिखित पद से, स्तम्भ 4 में उल्लिखित पद पर जनहित/रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित / तैनात किया जाता है:-

उक्त अधिकारीगण अविलम्ब कार्यभार ग्रहण कर, कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

प्रान्तीय पुलिस सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्तम्भ-3 में उल्लिखित पद से, स्तम्भ 4 में उल्लिखित पद पर जनहित/रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित / तैनात किया जाता है:-

उक्त अधिकारीगण अविलम्ब कार्यभार ग्रहण कर, कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page