BREAKING : राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को मिली उत्तराखंड की यह अहम जिम्मेदारी..


भारतीय जनता पार्टी ने गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह को उत्तर प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. उनके साथ-साथ रघुवर दास को भी यूपी का पर्यवेक्षक बनाया गया है. इसके अलावा बीजेपी ने उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है

बीजेपी ने मणिपुर के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कानून किरण रिजिजू को पर्यवेक्षक बनाकर भेजने का फैसला किया है. गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुर्गन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी उत्तराखंड के बने पर्यवेक्षक,
19 मार्च को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक ,
20 मार्च को होगा सीएम शपथ
आपको बता दें कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं. इनमें से चार राज्यों यूपी उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 255 सीटें, मणिपुर में 32 सीटें, उत्तराखंड में 47 सीटें और गोवा में 20 सीटें जीती हैं. गोवा के अलावा बाकी तीन राज्यों में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित
एक ही छत के नीचे समाधान_प्रशासन का बड़ा कदम
महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य पर सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
नई उड़ान – इंस्पिरेशन में यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी