Ad

होली के मौके पर बैठक.. जानिये नैनीताल दुग्ध संघ के अहम फैसले..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं कि प्रबंध कमेटी की समीक्षा बैठक में दुग्ध कार्यकलापों की समीक्षा करते हुए। वर्तमान में बढते दुग्ध मूल्य लागत के चलते 17 मार्च से ग्राम स्तर पर दूध उत्पादकों से खरीदे गए दुग्ध में प्रतिलीटर ₹2 बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पर्यटन सीजन को देखते हुए बाजार में लस्सी व आइसक्रीम को भी जल्द उतारने की तैयारी चल रही है। वही दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हम अपनी तरफ से पूर्णता प्रयासरत हैं कि हम अपने उपभोक्ताओं को अत्यधिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करा सके साथ ही दुग्ध संघ के अंतर्गत स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे सकें। साथ ही राजेन्द्र सिंह चौहान सामान्य प्रबंधक ने कहा कि हर तरह से हम दुग्ध संघ को और भी ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं साथी पर्यटन सीजन को देखते हुए और भी दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने कहा कि समीक्षा बैठक में हुए निर्णयों के क्रम में ग्राम स्तर से कम किये जा रहे दूध कम मूल्य प्रतिलीटर 2 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा जो वर्तमान में 37 रूपये प्रतिलीटर है जिसे दिनांक 17 मार्च 2022 से 3 रूपये प्रतिलीटर किये जाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है जिससे लगभग 20 हजार दुग्ध उत्पादक सीधे लाभान्वित होगे ।

मुकेश बोरा नैनीताल दूग्ध संघ अध्यक्ष लालकुआं।

राजेन्द्र सिंह चौहान,नैनीताल दूग्ध संघ सामान्य प्रबंधक।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *