BREAKING : शासन ने जारी किये आदेश.. सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी

उत्तराखंड : कोरोना के बढ़ते ही सचिवालय परिसर में फिर से एंट्री बैन कर दी गई है शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं जिसके अनुसार
एतद्द्द्वारा सचिवालय में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम तथा इसके बचाव हेतु सचिवालय प्रशासन विभाग (प्रवेश पत्र कार्यालय) द्वारा सम्यक विचारोपरांत निम्न आदेश निर्गत किये जाते है,

1- सचिवालय परिसर में सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ऐसे अधिकारियों/ कर्मचारियों, जिनको अपने शासकीय / राजकीय दायित्वों के निर्वहन में सचिवालय में प्रवेश आवश्यक हो, के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्तियों का वर्तमान परिदृष्य में सचिवालय में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
2 सचिवालय पास धारक ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा सचिवालय में नियत बैठक में प्रतिभाग किया जाना है, को सचिवालय प्रवेश हेतु अनुमति प्रदान की जायेगी।
3 सचिवालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों / जनसामान्य के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। सुरक्षा कार्मिक औचक निरीक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही अमल में लायेंगे।
4 उत्तराखण्ड सचिवालय के प्रत्येक प्रदेश द्वार पर सचिवालय सुरक्षा दल द्वारा कार्मिकों की थर्मल स्केनिंग की जायेगी।
सचिवालय में बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नही होगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
(विनोद कुमार सुमन) सचिव।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व