BREAKING हल्द्वानी : भीमताल के युवक ने हल्द्वानी के होटल में करी आत्महत्या..पुलिस जुटी जांच में


हल्द्वानी। किसी काम से हल्द्वानी आए भीमताल के एक युवक ने सल्फास खाकर होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। आज सुबह उसका शव कमरे के दरवाजे को तोड़कर निकाला गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के परिजन भी हल्द्वानी पहुंच गए हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार भीमताल निवासी पंकज शर्मा सोमवार को किसी काम से हल्द्वानी आया हुआ था। वह रात को मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा। होटल के कर्मचारी जब रात को उसे खाना देने गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। आज सुबह कर्मचारियों ने फिर दरवाजा खटखटाया और युवक को आवाज दी, लेकिन पंकज ने दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मुखानी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो अंदर पंकज शर्मा बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। पुलिस को कमरे से सल्फाश की गोलिया व एक डिब्बा बरामद हुआ है। युवक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान पंकज शर्मा, निवासी भीमताल के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..