BREAKING : (हल्द्वानी) यहां हुआ दर्दनाक हादसा.. तेज़ रफ़्तार का शिकार हुआ युवक..

हल्द्वानी : रूद्रपुर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा. चालक वाहन खराब होने के बाद किसी दूसरे वाहन से टाटा मैजिक को खींच कर ले जा रहा था। इसी बीच रूद्रपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच में फंसने से वह बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अल्मोड़ा का बताया जा रहा
है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी वाहन चालक मनोज कुमार (38 साल) वर्तमान में मोती नगर में रहता था। वह पेशे से मैजिक चालक है और हल्द्वानी—रूद्रपुर वाहन ले जाता है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार की टाटा मैजिक बीते देर रात रामपुर रोड पर खराब हो गई। उसने एक दूसरे वाहन से मैजिक को ले जाने का प्रयास किया। इसबी बीच रूद्रपुर की तरफ से हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video
सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी
स्कूलों की मनमर्जी खत्म,अब नियम से तय होगा किराया
Haldwani – करोड़ों की धोखेबाजी में दीपांशु बेलवाल गिरफ्तार
स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार