BREAKING : (हल्द्वानी) यहां स्कूटी सवार 16 साल के बच्चे की हादसे में मौत..

हल्द्वानी- टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर
स्कूटी सवार 16 साल के बच्चे की मौत
मृतक चंपावत में तैनात पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा
सीओ सहित पुलिस टीम पहुंची मौके पर
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने टैंकर को लिया कब्जे में
मुखानी थाना क्षेत्र के आरटीओ रोड की घटना।
हल्द्वानी। आरटीओ रोड के पास देर शाम पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक दरोगा के पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से टैंकर
चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक के पिता चंपावत में तैनात है।
जानकारी के अनुसार हीरानगर निवासी 18 वर्षीय सागर जलाल पुत्र दिवान सिंह जलाल आज किसी काम से अपनी स्कूटी से घर को लौट रहा था तभी आरटीओ रोड के पास पानी से भरे टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गया।
सड़क हादसे में घायल युवक को लोगों ने उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस व आरटीओ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद मौके से टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। जबकि पुलिस ने मालिक का पता लगाते हुए चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। युवक के पिता चंपावत में तैनात है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवक के घर में
कोहराम मच हुआ है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में IPS के तबादले_ कई जिलों के कप्तान बदले गए
डीएम के निर्देश पर हरकत में फूड सेफ्टी डिपार्मेंट_होली से पहले आप भी सतर्क रहें..
उत्तराखण्ड के सांसद कंजूस…केवल 18 प्रतिशत निधि खर्च_रिपोर्ट कार्ड देखिए..
सख्त निगरानी : IG और SSP खुद उतरे मैदान में..
देहरादून में फिर चली गोलियां : मॉल के अंदर कारोबारी की हत्या..