Ad

BREAKING : भाजपा ने फिर चौकाया, वेस्ट बंगाल के गवर्नर होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली में आज बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी केंद्रीय मंत्री अमित शाह नितिन गडकरी , राजनाथ सिंह , भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे. बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बैठक में एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा हुई है. कई नामों पर गौर करने के बाद हमने ये फैसला किया कि एनडीए का उपराष्ट्रपति पद काे उम्मीदवार जगदीप धनखड़ होंगे.

ADVERTISEMENTSAd

जगदीप धनखड़ अभी पश्चिम बंगाल के गवर्नर हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि जगदीप धनखड़ एक किसान के पुत्र हैं जिन्होंने खुद को लोगों के राज्यपाल के रूप में स्थापित किया है. जगदीप धनखड़ तीन दशक से अधिक समय से राजनीति में हैं. 1989 के लोकसभा चुनाव में झुंझुनू से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया. इसके बाद, उन्होंने 1990 में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया. 1993 में वे अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए. 
जुलाई 2019 में, उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने कड़ी मेहनत की और लोक कल्याण के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए पीपुल्स गवर्नर के रूप में अपनी पहचान बनाई. बता दें कि, 2017 में बीजेपी ने बिहार के तत्कालीन राज्यपाल राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के लिए चुनने के बाद तत्कालीन कैबिनेट मंत्री एम वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित किया था.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *