बॉलीवुड ड्रग्स मामला : सिमोन, रकुलप्रीत के साथ ही सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को नोटिस भेज सकती है..NCB

नई दिल्ली 21.09.2020 GKM NEWS सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले का खुलासा हुआ है. तब से बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर नए नए खुलासे सामने आ रहे है..बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंटता दिख रहा है.. जिसको को लेकर देश में पिछले कई दिनों से राजनीति चल रही है. कई राजनेता इस मामले कूद गए है..जिसमें राजनितिक पार्टियो की ज़ुबानी जंग भी शुरू हो गई थी.. ड्रग्स मामले में अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी (NCB) ने जांच का दायरा बढ़ाया है.
ड्रग्स के सप्लायर से पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुछ और लोगों से पूछताछ के लिए उनको नोटिस भेजने की तैयारी में है. सूत्रों की माने तो एनसीबी एक्ट्रेस सारा अली खान, राकुलप्रीत कौर, सिमोन और श्रद्धा कपूर को इस हफ्ते पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है. आपको बता दे कि ड्रग्स तस्करों से पूछताछ में इन लोगो का नाम सामने आया है.
बता दें कि ड्रग्स मामले में एनसीबी ने मुम्बई में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के बाद 6 लोगों को पकड़ा था. इन 6 लोगों के सम्बंध बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट से बताए जा रहे हैं
उधर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जाँच कर रही एनसीबी को कई सफलताए मिली हैं और सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े इस ड्रग्स मामले में अब तक 16 लोगो को हिरासत में भी लिया जा चुका है..




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईकोर्ट के दखल के बाद उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में CEO की नियुक्ति..
Nainital : पहचान छुपा कर शादी और हत्या के मामले में ऋषभ उर्फ इमरान को उम्र कैद..
haldwani_आदमखोर को मारा जाए नहीं तो जन आंदोलन : नीरज तिवारी
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video