उत्तराखंड : जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा का वर्चस्व,कांग्रेस एक पर सिमट गई


उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अपना वर्चस्व साबित किया है। राज्य के 10 जिलों में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल देहरादून की एकमात्र सीट आई है। नैनीताल जिले का परिणाम फिलहाल लंबित है और हरिद्वार में पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं।
गुरुवार को सुबह 10 बजे से प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ। नैनीताल में मतदान के दौरान कुछ विवाद सामने आए, जिस कारण मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। इसी वजह से वहां का परिणाम अभी घोषित नहीं हो पाया है।
इससे पहले पांच जिलों में भाजपा के प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। मतदान के बाद जिन छह जिलों में परिणाम आए, उनमें से पांच में भाजपा ने जीत हासिल की। देहरादून में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की, जो पार्टी के लिए राहत की एकमात्र खबर रही।
जिलावार विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट..
टिहरी: इशिता सजवाण (भाजपा)
यूएस नगर: अजय मौर्य (भाजपा)
चंपावत: आनंद सिंह अधिकारी (भाजपा)
पिथौरागढ़: जितेंद्र प्रसाद (भाजपा)
उत्तरकाशी: रमेश चौहान (भाजपा)
चमोली: दौलत सिंह बिष्ट (भाजपा)
अल्मोड़ा: हेमा गैड़ा (भाजपा)
रुद्रप्रयाग: पूनम कठैत (भाजपा)
पौड़ी: रचना बुटोला (भाजपा)
बागेश्वर: शोभा आर्या (भाजपा)
देहरादून: सुखविंदर कौर (कांग्रेस)
नैनीताल: परिणाम प्रतीक्षित
हरिद्वार: चुनाव नहीं हुए
इस परिणाम के साथ प्रदेश में जिला पंचायतों पर भाजपा की पकड़ और मजबूत हुई है। नैनीताल के नतीजों पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..