भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा..


भाजपा के तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ दी है। हालांकि, अभी उनका इस्तीफा सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूनावाला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने फैसले के पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
पूनावाला ने अपने एक्स प्रोफाइल के बायो में अब भाजपा का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘जीवनभर का समर्थक’ बताया है। पूनावाला ने गुरुवार को अपना बायो अपडेट किया, लेकिन उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई वजह नहीं बताई।
पूनावाला 2017 में कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद के बाद पार्टी छोड़ी थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया।
पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के मुखर समर्थक रहे हैं। वह टीवी बहसों और अन्य मंचों पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लगातार कांग्रेस पर हमला बोला और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं की आलोचना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




10 बड़े फैसलों पर धामी कैबिनेट की मोहर,, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा..
ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच..
दुनियाभर के विशेषज्ञ एक मंच पर, एमआईईटी कुमाऊं में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन..
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलेगी तस्वीर_फोरलेन और बाईपास को मंजूरी
नैनीताल में तेल चोरों की शामत! लोगों ने एक को दबोचा, तीन भागे..