प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर चाकू से हमला..Video


नई दिल्ली – प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर एक व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू से हमला किया है. जिस वक्त हमला हुआ वह अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कथित तौर पर सांसद पर हमला करने की कोशिश की. पप्पू यादव के समर्थकों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि वह व्यक्ति चाकू लेकर आया था और उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. उन्होंने बताया कि पहले भी उन्हें धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना में चाकू बरामद होने की खबर है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा- “मेरे घर में कोई कैसे घुस गया हमला करने? वह व्यक्ति चाकू लेकर मुझे मारने आया था. मैं कई एफआईआर पहले ही दर्ज करा चुका हूं. मेरा वकील भी यहां है. मैं डरने वाला नहीं हूं. अगर कोई मुझे मारना चाहता है तो मार ले. कुछ बाबा रोज धमकी दे रहे थे कि मुझे मार दो, जला दो. मेरी हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन मैं बच गया।”
सांसद ने सवाल उठाया कि कोई कैसे उनके घर में घुसकर हमला कर सकता है. उनके साथ मौजूद उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि हमलावर हमला कर रहा था, फिर भी दिल्ली पुलिस उसे बचाने में लगी हुई थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता