

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को जान बख्शने के लिए 50 करोड़ रुपये की रंगदारी संबंधी स्पीड पोस्ट न्यायालय के महानिबंधक कार्यालय को मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम बिलासपुर के लिए हुई रवाना।
जानकारी के अनुसार पत्र में धमकी भरा पत्र भेजने वाले का नाम और पता भी दर्ज है जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही हो रही है। पत्र मिलने के बाद से उच्च न्यायालय स्थित सहायक निबंधक कार्यालय को एक पत्र मिला। पत्र में उच्च न्यायालय प्रोटोकाल की तरफ से एक वरिष्ठ अधिकारी ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है।
शिकायती पत्र में कहा गया है की धमकी भरे पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। आरोपी ने उक्त अधिकारी से 48 घंटे के भीतर 50 करोड़ रुपये पहुंचाने की मांग की है। एफ.आई.आर.के अनुसार स्पीड पोस्ट के लिफाफे पर भेजने वाले का पता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से किसी आई जुनार नाम के व्यक्ति का है । कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 386 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, एक टीम बनाकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर भेज दी गई है। ये टीम स्पीड पोस्ट कार्यालय में लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे की फुटेज लेकर आएगी और उसी आधार पर आगे की रणनीति तय कि जाएगी।
नोट :- पुलिस का कोई भी अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है। कोतवाल, सी.ओ.का फोन बंद, एस.पी.ने फोन काटा,एस.एस.पी.ने पुष्टि तो की लेकिन नाम लिखने से मना किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वन्यजीव संघर्ष से IT हब तक,हल्द्वानी में सख्त कानून व्यवस्था पर जोर..
होली पर प्रशासन अलर्ट : सेंसिटिव इलाकों में विशेष तैनाती
भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video
नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..