BIG BREAKING : (उत्तराखंड) यहां सुबह सुबह खाई में गिरी कार एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत..बाकी की हालत नाज़ुक..

पिथौरागढ़ : तहसील बेरीनाग में 5.30 बजे बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेरीनाग मोटर मार्ग में गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो 50 फीट खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बोलेरो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है, और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है।
आज सुबह 5:30 थाना बेरीनाग को सूचना मिली कि गोदीगाड़ पुल के पास हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है इस सूचना पर ऐसो प्रताप सिंह नेगी फोर्स के मौके पर पहुंचे मौके से तत्काल सभी घायलों तथा चालक को निकाल कर एंबुलेंस तथा थाने के सरकारी वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घायलों का नाम पता निम्न वत है चालक अनिल कन्याल पुत्र श्री खेम सिंह कन्याल निवासी थल चंदन सिंह सामंत पुत्र श्री देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ी गांव थल बृजेश चंद्र पुत्र भावेश चंद्र निवासी लेजम कौली थल रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद निवासी उपरोक्त गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी उपरोक्त प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र निवासी गैना बडालू झुलाघाट ।अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उपरोक्त तीनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला