उत्तराखंड : (सनसनी) ख़ाक हुई कार में जला हुआ मिला शव..इस गम्भीर हालात में मिला दूसरा युवक..हादसा या साज़िश..

ALMORA : पनुवनौला के पास एक अल्टो कार के अंदर एक व्यक्ति पूरी तरह जला हुआ मिला। वहीं कुछ ही दूरी पर दूसरा युवक गंभीर हालत में मिला। सूचना के बाद पहुंची राजस्व पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया था।

बताया जा रहा है कि आज धौलादेवी ब्लॉक के पतोढिया फार्म के पास सुबह तडक़े चार बजे ग्रामीणों ने देखा कि खेत पर एक कार संख्या यूके04एन-4113 पूरी तरीके से जली हुई है। कार के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ है और उसकी मौत हो गयी है। जबकि एक आदमी कार से कुछ दूरी पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
इसके बाद जले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि भेज दिया है। जांच करने पर कार से कुछ दूरी पर ही एक और युवक गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। वह बेहोश था। जिसके बाद आनन-फानन में उसे आपातकालीन सेवा 108 के जरिए हायर सेंटर रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर