BIG BREAKING:बिजनौर में दर्दनाक हादसा, पिता सहित दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल:देखें विडियो

GKM.news (05.02.2021) SHABAB SHAHZAD KHAN बिजनौर: बिजनौर कोतवाली शहर में एक ट्रक और बाइक की टक्कर में पिता सहित दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शुक्रवार को थाना कोतवाली शहर के रशीदपुर गढ़ी चक्कर चौराहा पर एक ट्रक चालक राजपाल पुत्र रामशरण निवासी पुतलीघर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

बाइक सवार तेजपाल सिंह पुत्र धन सिंह 30 वर्ष, कंचन उम्र सात वर्ष पुत्र तेजपाल सिंह, कार्तिक उम्र तीन वर्ष पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गांवड़ी गंज थाना कोतवाली शहर बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही तेजपाल की पत्नी रुबी उम्र करीब 28 वर्ष घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के अनुसार ट्रक चालक राजपाल सिंह पुलिस हिरासत में ले लिया गया।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी