BIG BREAKING : रेलवे बनभूलपुरा मामले की सुप्रीम सुनवाई टली ..


इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई एक बार फिर आज टल गई है। बड़े मुद्दों पर सुनवाई लंबी चली जिसके चलते बनभूलपुरा मामले की सुनवाई नहीं हो पाई। अब अगली संभावित सुनवाई 16 दिसम्बर को होगी।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की आज (10 दिसंबर) सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। पिछली सुनवाई 2 दिसंबर को भी लंबी दलीलों के कारण पूरी नहीं हो पाई थी। आज मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति नोंग्मीकाम कोटिश्वर सिंह की तीन सदस्यीय बेंच को करनी थी।
सुनवाई के मद्देनज़र हल्द्वानी खासतौर पर बनभूलपुरा में पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की। क्षेत्र को संवेदनशील घोषित करते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ाई गई है और हर आने-जाने वाले की सघन जांच की जा रही है।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सख्त निर्देश दिए
प्रभावित क्षेत्र की पूर्ण बैरिकेटिंग
बिना लोकल आईडी को प्रवेश वर्जित
BDS की सक्रिय चेकिंग
संदिग्धों की सघन तलाशी
ट्रैफिक डायवर्जन लागू है
पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश भी दिया।
सोशल मीडिया पर भी नैनीताल पुलिस सतर्क है और भ्रामक/भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..