
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं इस वक्त बड़े हादसे की खबर आ रही है प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने की खबर है। वाहन में 9 लोगो के सवार होने की सम्भवना बताई जा रही है जिसमे अधिकांश लोगों के मौत की खबर।पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर। मेडिकल व एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर। होकरा के युवा भी बचाव कार्य में लगे हैं।खाई से शवों को रेस्क्यू करने का कार्य जारी। बताया जा रहा है मंदिर दर्शन के लिए जा रहे ये सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है।
सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।
जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज