पिथौरागढ़ हादसे में 10 शव बरामद,मृतकों की सूची जारी, CM ने जताया गहरा दुख

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 10 लोगों ने अपनी जान गवा दी है बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस लोगों की मौत हो गई। हादसे में अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक
पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ।…

इस हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने दी। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सूचना पर नाचनी थाने से पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र में है। जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची। जबकि लोगों के शव खाई के बीच नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली को सरकार की मंजूरी, B.Ed की बाध्यता खत्म

विधायक हरीश धामी ने जिला अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल होकरा पहुंच कर रेस्क्यू तेज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। विधायक हरीश धामी ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कालाढूंगी और पुरोला को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी

जनपद नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि 1 होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र व पोस्ट कपकोट से ASI महिपाल सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो वाहन( UK 02 TA 10845) खाई में गिर गया है। इस वाहन में 10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट : बनभूलपुरा हिंसा मामले में पीड़ितों के मुआवजे को लेकर DM-SSP से जवाब तलब

SDRF की दो रेस्क्यू टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से अब तक 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है। 03 अन्य शवों को खाई से ऊपर लाने का कार्य गतिमान है।

मृतकों के विवरण :-

1) किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
2) धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट
8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर
9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर
10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *