

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को आज फुल कोर्ट रैफ्रेन्स के माध्यम से विदाई दी गई। इस दौरान न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा भी उनके साथ डायस पर मौजूद रहे।

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने ऑनलाइन सैरेमनी में शिरकत की।
आज मुख्य न्यायाधीश न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को फुल कोर्ट रैफ्रेन्स के माध्यम से विदाई दी गई। वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा के झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ट्रांसफर होने के बाद आज उन्हें विदाई दी गई। सवेरे 10:30 बजे शुरू हुए एक सादे समारोह में वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा के न्यायिक सफर की जानकारियां दी गई।
मुख्य न्यायाधीश विपिन संघी ने भी ऑनलाइन वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा के कुछ लैंडमार्क जजमेंटों की जानकारियां साझा की। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के जाने से उत्तराखंड का बड़ा नुकसान है लेकिन अब उनका फायदा झारखंड को मिलेगा।
वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा ने 2021 में इसी न्यायालय में कुछ समय के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज भी संभाला था। आज बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फुल कोर्ट रैफ्रेन्स के माध्यम से वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को विदाई दी गई।
इस दौरान महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, सी.एस.सी.चंद्रेशेखर सिंह रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, देवेंद्र पाटनी, राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद थे। वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की पत्नी मधुमिता मिश्रा भी इस मौके पर मौजूद रही। वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा ने कहा कि हंसते खेलते एक वर्ष और चार माह का कार्यकाल निकल गया। अब उनके रिटायरमेंट से पहले दस माह का कार्यकाल बांकी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा
कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों के गंभीर आरोप