हल्द्वानी रेलवे मामले में फैसले से पहले 121 के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,,21 गिरफ्तार..


हल्द्वानी। रेलवे भूमि मामले में 2 दिसंबर को आने वाले सम्भावित महत्वपूर्ण फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के बाद पूरे जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आज चला बड़ा अभियान -121 पर निरोधात्मक कार्रवाई, 21 उपद्रवी तत्व गिरफ्तार
1 दिसंबर को एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा और एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
कार्रवाई में
121 लोगों पर 126/135 BNS के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
21 उपद्रवी तत्व गिरफ्तार किए गए।
इनमें कई वे लोग भी शामिल हैं जो पहले बनभूलपुरा हिंसा*ल, थाने में आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं में शामिल रहे थे। पुलिस के अनुसार, इन व्यक्तियों के द्वारा फिर से भीड़ जुटाने या माहौल बिगाड़ने की संभावना थी, इसलिए BNSS की धारा 170 में कार्रवाई की गई।
“कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”SSP नैनीताल
SSP डॉ. मंजुनाथ ने साफ कहा है “शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। दंगा भड़काने वालों, अफवाह फैलाने वालों या पुराने आदतन उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ने पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी
नैनीताल पुलिस सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर बनाए हुए है।
भड़काऊ पोस्ट,
झूठी या भ्रामक सूचनाएँ,
दंगों को उकसाने वाले संदेश
इन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैलाया गया हर गलत संदेश ट्रैक किया जा रहा है।
फैसले से पहले सख्ती, बाद में भी जारी रहेगी निगरानी
पुलिस का पूरा फोकस आने वाले फैसले के बाद शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने पर है। पिछले दंगों में शामिल लोगों का चिन्हीकरण किया जा चुका है और जरूरत पड़ने पर आगे भी गिरफ्तारी व निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…