नैनीताल,बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट,सतर्क रहें


उत्तराखंड में फ्री मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। पर्वतीय जिलों में आज भी भारी से भारी बारिश के आसार जताए गए हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और बारिश की तीव्र दौर होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कुमाऊं रीजन के तीन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश भर में बारिश की संभावना जताई है। विभाग की ओर से बिजली चमकने और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट हर जिले के लिए जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून तक प्रदेश में इसी प्रकार से हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
बदले मौसम से गिरा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश भर में चक्रवात और दक्षिण पूर्वी हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। मानसून आने से पहले ही प्री-मानसून की बारिश का दौर तेज हो गया है। आज कई स्थानों पर बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं, चार धाम और यात्रा मार्ग पर भी बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video