हल्द्वानी में गोलीकांड का मुख्य आरोपी बाली गिरफ्तार..


हल्द्वानी :नैनीताल – बीती शाम हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये फायरिंग वारदात कल शाम जजी कोर्ट के बाहर हुई थी, जहां एक युवक को सरेआम गोली मार कर आरोपी फरार हो गया था। घटना के बाद से पूरे शहर में सनसनी फैल गई , पुलिस ने तत्काल चार टीमों का गठन कर आपराधिक रिकार्ड वाले आरोपी बाली को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक का इलाज चल रहा है, और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताते चले भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी कोर्ट के पास एक युवक को गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली थी।सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ सिटी हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी और अन्य पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हल्द्वानी में रविवार रात हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ ‘बाली’ की गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी से हमले में इस्तेमाल हत्यार भी बरामद किया गया है।
हल्द्वानी के जजी क्षेत्र में रविवार रात एक युवक के सिर पर गोली मारने की सनसनीखेज घटना ने शहर की शांति को चीर कर रख दिया था। घायल युवक को इल्ज के लिए तत्काल कृष्णा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस कप्तान प्रह्लाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी के बहुउद्देहिय भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रात एफ.आई.आर.दर्ज होने के बाद अभियुक्त को रात में ही बसानी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्यारोपी से घटना में इस्तेमाल किया गया 32 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया। बताया कि आरोपी की पत्नी ने निगम का चुनाव लड़ा जिसमे उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। हार का कारण घायल व्यक्ति का विरोध करना पाया गया, जिसकी रंजिश के चलते बीती शाम उसपर हमला किया गया।
पुलिस ने घटना को राजनीतिक रंजिश के कारण गोली मारी गई माना है। आरोपी सुमित बिष्ट ‘बाली’ एक हिस्ट्रीशीटर है और उसपर 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके साथ मौजूद अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच में जुटी है। एस.एस.पी.ने पुलिस टीम को ₹2500/= का इनाम दिया है। इस मौके पर एस.पी.प्रकाश चंद, सी.ओ.लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल राजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ बनभूलपुरा से काठगोदाम तक एक्शन, गुंडा एक्ट में 6 ‘तड़ीपार’
Nainital_109 गांव रेड ज़ोन में, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी घेराबंदी – डीएम
हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_रीयल स्पेशल 40..
SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?