Ad

उत्तराखंड में भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की नई सूची,बड़े नाम रिपीट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ पुराने नेताओं को भी उनके पदों पर बरकरार रखा गया है। यह नियुक्तियां पार्टी की ओर से प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनौतियों के लिए तैयारी के तहत की गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इनको मिली कमान…

1.देहरादून महानगर: सिद्धार्थ अग्रवाल को एक बार फिर देहरादून महानगर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

2.पछवादून : मीता सिंह को पछवादून जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

3.नैनीताल : प्रताप सिंह बिष्ट को नैनीताल जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई है।

4.चंपावत : गोविंद सामंत को चंपावत जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

5.परवादून : राजेंद्र तड़ियाल को परवादून जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

6.कोटद्वार : राज गौरव नौटियाल को कोटद्वार जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

7.उत्तरकाशी : नागेंद्र चौहान को उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

8.पिथौरागढ़ : गिरीश जोशी को पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

9.अल्मोड़ा : महेश नयाल को अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

10.बागेश्वर: बसंती देव को बागेश्वर जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

11.टिहरी : उदय रावत को टिहरी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

12.पौड़ी: कमल किशोर रावत को पौड़ी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

13.रुद्रप्रयाग: भारत भूषण भट्ट को रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

14.चमोली : गजपाल बर्थवाल को चमोली जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

15.रुद्रपुर: कमल जिंदल को रुद्रपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

16 रुड़की – डॉक्टर मधु को रुड़की जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

17 काशीपुर: मनोज पाल को काशीपुर जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

हरिद्वार और रानीखेत को छोड़कर सभी जिलों के अध्यक्षों की घोषणा:

भाजपा ने हरिद्वार और रानीखेत को छोड़कर सभी जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इन दोनों जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति पर अभी विचार किया जा रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page