Ad

बागेश्वर – भूस्खलन से खतरे की जद में मकान_भूपाल कर रहे मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के बागेश्वर में सड़क चौड़ीकरण के लिए कटी सड़क में भूस्खलन होने से एक घर गिरने के कगार पर खड़ा है। भवन मालिक अब सोशियल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से घर और परिवार की सुरक्षा की मांग उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd


बागेश्वर जिले में अल्मोड़ा और बागेश्वर मार्ग में पड़ने वाले करासीबूंगा गुरसाडी गांव में भूपाल राम का घर है जो कल रात की बरसात के बाद खतरे की जद में आ गया है। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट प्लांट के समीप बसे इस गांव में मटेला दूबागाड़ से मोटर मार्ग आगे के गांवों को निकलता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद कटे पहाड़ों को भूस्खलन से थमने के लिए कई जगह सुरक्षा दीवार(रिटेनिंग वॉल)नहीं दी गई है।

मंगलवार की बरसात में ऐसी ही एक पहाड़ी में भूस्खलन हो गया। इस भूस्खलन से पत्थर और मलुवा सड़क में आ गया। इतना ही नहीं मलुवा और पत्थर सड़क पार कर घर में भी घुस गए। इससे सबसे अधिक खतरा भूपाल राम के घर को हो गया। घर का आंगन भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। घर अब एक अन्य भूस्खलन को झेलने की हालत में नहीं रहा है। भवन स्वामी भोपाल अब सोशियल मीडिया में तस्वीरें डाल प्रशासन से घर बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *