Ad

हैदराबाद : रची थी झूठे अपहरण और दुष्कर्म की कहानी..अब 19 साल की छात्रा ने की खुदखुशी..जाँच में जुटी पुलिस..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

HYDRABAD TELANGANA 25.FEB 2021 हैदराबाद से खबर है जहाँ झूठे अपहरण और दुष्कर्म की कहानी गड़ने वाली 19 साल फार्मेसी छात्रा ने खुदखुशी कर ली है. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवती डिप्रेशन से गुज़र रही थी. मृतका के परिवार का कहना है कि पिछले 24 घंटों में लड़की ने खुद को मारने का यह दूसरी कोशिशि की थी. पुलिस के मुताबिक बताया गया है युवती को सुबह करीब 10:45 बजे सरकारी अस्पताल ले जाया गया.लेकिन डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया.

ADVERTISEMENTSAd

खबर के अनुसार लड़की ने यह कदम झूठी कहानी बनाने के लगभग दो हफ्ते बाद उठाया. इस खबर की जानकारी पुलिस अधिकारियों दी गई. पुलिस का कहना है कि लड़की हैदराबाद के बाहरी इलाके में अपने चाचा के घर पर बेहोश पड़ी हुई थी.

पुलिस निरीक्षक एनचंद्र बाबू का कहना है कि लड़की के परिवार का कहना है कि वह अवसाद (डिप्रेशन) में थी और लड़की ने अधिक मात्र में नींद की गोलियों खा ली थी. फ़िलहाल पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.मने पोस्टमार्टम करवा लिया है और विसरा के नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज रहे हैं। फोरेंसिक जांच के बाद ही हम मौत के असल कारण का खुलासा कर पाएंगे और जांच में जुट गई है.

कुछ दिन पहले लड़की ने इस बात का दावा भी किया था कि 10 फ़रवरी को जब वह अपने कॉलेज से वापस आ रही थी कुछ ऑटो चालकों ने उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया और उससे दुष्कर्म किया.उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि जिस ऑटो में वह जा रही थी उस चालक ने बार बार आग्रह करने के बावजूद ऑटो नहीं रोका और वह ऑटो को अधिक स्पीड में ऑटो चलाने लगा. उसकी मां ने कुछ पड़ोसियों की मदद से पुलिस को कथित अपहरण के बारे में सूचना दी.जिसके बाद उसकी माँ की शिकायत को दर्ज कर लिया गया था.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *