
योग गुरु स्वामी रामदेव ने दुधारू पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी के वायरस को मानव निर्मित होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि लंपी वायरस पाकिस्तान से भारत पहुंचा है। लिहाजा वायरस की जांच होनी चाहिए।
सोमवार को भूपतवाला स्थित व्यास धाम में भागवत कथा के बाद पत्रकारों से बातचीत में स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के कई राज्यों में लंपी संक्रमण तेजी से फैला है। इनमें उत्तराखंड भी शामिल है। संक्रमण से पशुओं की मौत हो रही है। रामदेव ने आशंका जताई कि यह वायरस मानव निर्मित है और पाकिस्तान से भारत आया है।
योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तराखंड में फैल रहे धार्मिक उन्माद और धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि जिस तरह उत्तराखंड जैसी विश्व की आध्यात्मिक राजधानी में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं यह अपने आप में चिंताजनक हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं वह स्वागत योग्य है।
दरअसल उत्तराखंड में मदरसों की जांच और उनकी गणना के लिए मुख्यमंत्री धामी ने आदेश दिए थे जिसके बाद अखाड़ा परिषद ने भी इन पर रोक लगाने की मांग की थी। योग गुरु बाबा रामदेव आज हरिद्वार के भूपतवाला स्थित व्यास धाम पहुंचे और यहां पर आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी से मुलाकात की।
इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने देशभर में गायों में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए इसकी दवा बताइ। बाबा रामदेव ने कहा कि लंबी बीमारी से मौत होने वाली है गौ माताओं की आंकड़े में तेजी से कमी आ रही है और जल्दी इस बीमारी पर रोक लग जाएगी। योग गुरु बाबा रामदेव ने तेजी से बदल रहे मौसम में पांव पसार रहे डेंगू पर भी बोलते हुए कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए पतंजलि ने बड़ा रिसर्च किया है जिसमें आया है कि गिलोय, एलोवेरा वेदा ग्रास अनार और पपीते का पंचामृत रामबाण है और लोगों को डेंगू को लेकर ज्यादा पैनिक नहीं होना चाहिए।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज