Ad

उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते इन जिलों में 5 अगस्त को छुट्टी घोषित..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार, 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल जनपदों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया। वहीं सोमवार, 4 अगस्त को देहरादून, चम्पावत, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *