ड्रग्स नेटवर्क पर प्रहार : हल्द्वानी में 63 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार


उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में पुलिस को 207 ग्राम स्मैक पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस कप्तान का कहना है कि इसकी कीमत लगभग 63 लाख रुपये है और अभियान जारी रहेगा।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करते हुए नैनीताल पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को माल समेत गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 207 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
गुरुवार को अवैध गतिविधियों की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चैकिंग अभियान में हल्द्वानी के दमुवाडूंगा निवासी धनपाल से 125 ग्राम और शाहजहांपुर के कटरा निवासी रामचंद्र से 82 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर एन.डी.पी.एस.एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। स्मैक के लती अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मैक लाते और बेचते है। स्मैक की खुले बाजार में कीमत 63 लाख से अधिक मानी जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..
Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..
Uttrakhand : बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी..
Nainital : दीक्षा मर्डर केस, धर्म छुपा कर शादी फिर हत्या_ ऋषभ उर्फ इमरान दोषी करार..
haldwani – रेलवे मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में ऑन-साइट कैंप लगाने के दिए निर्देश..