Ad

अल्मोड़ा की रैली में गरजे PM मोदी , बोले .. कांग्रेस का फार्मूला ” सब में डालो फूट मिलकर करो लूट “

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होना है. इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देख रहा हूं कि मतदाता कभी अच्छे कामों को भूलते नहीं हैं, अच्छे इरादों को भूलते नहीं हैं और कभी भी नेक नियत वालों का साथ छोड़ते नहीं हैं. इस चुनाव को भाजपा से ज्यादा जनता-जर्नादन लड़ रही है.’
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प लेकर काम कर रही है. लेकिन हमारा विरोध करने वालों का फॉर्मूला है- ‘सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’! पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है- सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट.”

ADVERTISEMENTSAd

अब उत्तराखंड विकास के शिखर की तरफ बढ़ चला है, उत्तराखंड को एक नई पहचान मिल रही है. बीजेपी ने अपना जो संकल्प पत्र जारी किया है, वो भी विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है.
विरोधियों ने हमेशा कुमाऊं और गढ़वाल की लड़ाई कराने की कोशिश की, ताकि ये दोनों जगह को लूट सकें. जबकि डबल इंडन की सरकार ने दोनों जगह के लिए डबल काम करने की कोशिश की है. हमारे लिए पूरा उत्तराखंड देवभूमि है.
टीके पर टोकाटाकी करने वाले ये लोग क्या कह रहे थे? ये कहते थे कि पहाड़ों पर हर एक गांव तक वैक्सीन पहुंच ही नहीं सकती! उत्तराखंड पर इतना अविश्वास है इन लोगों का. जबकि भाजपा सरकार, उत्तराखंड के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करती रही.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *