Ad

उत्तराखंड में बड़ा हादसा_आर्मी का ट्रक पलटा,हादसे में एक जवान की मौत..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है बताया जा रहा है इस हादसे में एक आर्मी के जवान की मौत हो गई है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल जिले में आज बुधवार 23 अक्टूबर को ये दुःखद हादसा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

देवप्रयाग थाना क्षेत्र में NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलट गया. इस वजह से एक जवान ट्रक के नीचे दब गया. मामले की जानकारी मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. पुलिस के मुताबिक फोन पर उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी।

जिसके बाद देवप्रयाग थाने और बचेलीखाल पुलिस चौकी से फोर्स भेजी गई थी. पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलटा हुआ है, जिसके नीचे एक जवान दबा हुआ था।पुलिस ने तत्काल हाइड्रा बुलवाकर ट्रक के नीचे से जवान को बाहर निकाला।

घायल जवान को तत्काल उपचार हेतु CHC देवप्रयाग पहुंचाया गया. वहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया. जानकारी करने पर पता चला कि ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित कुल 04 जवान बैठे थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे।

वाहन के ड्राइवर एन के दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया गया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया. इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया. वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा. इन हालात में ट्रक में सवार सूबेदार व अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे।

लेकिन तभी दर्दनाक हादसा हुआ औरट्रक पलट गया और एक जवान उसके नीचे आ गया. हादसे में जान गंवाने वाले जवान की पहचान हवलदार 3011267X शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट का जवान था. इस सड़क हादसे में अन्य जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page