
जिम कॉर्बेट नेशनल की ढेला रेंज स्थित बासिटिला गांव में बाघ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया| युवक रात होते ही निगरानी करने क लिए अपने खेत में गया था| इसी दौरान खेत में घात लगाए बैठे बाघ ने युवक पर हमला कर दिया|
युवक की चीखपुकार सुनकर अन्य लोगों ने बाघ को जंगल में खदेड़ दिया| वहीं बाघ के हमले से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी| युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण शव को लेकर धरने पर बैठ गए|
पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि इस क्षेत्र में बाघ की यह पांचवीं घटना है|
उन्होंने बताया कि वनविभाग को कई बार चेताने के बावजूद भी हमलावर बाघ को पकड़ा नहीं गया है| बताया कि ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए| साथ ही जल्द से जल्द हमलावर बाघ को पकड़ा जाए|
वहीं कॉर्बेट के डिप्टी डायरेक्टर दिगांथ नायक ने बताया कि ढेला रेंज में बासिटिला निवासी 40 वर्षीय पप्पू तिवारी पर बाघ ने हमला कर दिया है| जिसमें युवक की मौत हो गयी है| उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास किया जा रहा है|


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
महाशिवरात्रि पर खटीमा को बड़ी सौगात..
भीमताल में द्रौपर युग का महादेव मंदिर जहां मनोकामना होती है पूरी_शिवरात्रि पर उमड़ी भीड़
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में खुलेंगे..