

हल्द्वानी : घर के पास खेल रहे तीन दोस्त लापता हो गए हैं। गुमशुदा बच्चों के परिजनों द्वारा रिपोर्ट लिखाने के बावजूद 5 दिन बीत गए हैं लेकिन बच्चों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर बच्चों की खोजबीन में गंभीर न होने का आरोप लगाया है।
लापता तीन दोस्तों में दीपेश (13) पुत्र सेवक राम, रोहित (12) पुत्र विनय और शेखर (12) पुत्र धर्मेंद्र वार्ड 14 जवाहरनगर बनभूलपुरा के रहने वाले हैं। दिपेश आठवीं और रोहित, शेखर कक्षा सात में पढ़ते हैं और अच्छे दोस्त हैं। रोहित की बुआ ने बताया तीनों रविवार दोपहर मोहल्ले में खेल रहे थे। दोपहर में तीनों अचानक लापता हो गए। देर शाम तक नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई की बात तो कही। साथ ही यह भी कहा कि दो दिन पुलिस चुनाव ड्यूटी में व्यस्त है।
पुलिस की इन्वेस्टीगेशन में तीनों दोस्त एक साथ सीसीटीवी में देखे गए। फुटेज में रोहित के कंधे पर एक बैग टंगा नजर आया। वह घर से तीन सौ रुपये भी ले गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि तीनों की तलाश की जा रही है। अंतिम बार वह सीसीटीवी में रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई दिए हैं। कहा कि जल्द ही तीनों को बरामद कर लिया जाएगा। तीनों दोस्तों के परिजन बच्चों के लापता होने से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से जल्दी से जल्दी बच्चों को तलाश करने की गुहार लगाई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल
न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद
नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव