

पेपर धांधली का एक और आरोपी दबोचा, 31 नकलची अभ्यर्थियों की पूरी कुंडली की हुई जानकारी।
जेल भेजे गए सभी आरोपियों पर एसआईटी ने लगाई गैंगस्टर
प्रकरण में पूरी तह तक जायेंगे कोई भी हो कानून से बचेगा नही
मेरे द्वारा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को हेड करने के साथ लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।कोई भी खबर इस प्रकरण में आधिकारिक पुष्टि के बाद ही प्रचार प्रसार करे,ये हमारे युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुख्यमंत्री उत्तराखंड के है सख्त निर्देश और अब एसआईटी हरिद्वार करेगी सभी का पर्दाफाश : अजय सिंह एसएसपी हरिद्वार
उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एसटीएफ ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी ने सहारनपुर से पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी करने का कार्य किया था। जिसके बदले उसे 10 हजार की रकम मिली थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसआईटी के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी सोनू कुमार उर्फ खडकू निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।
रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलन किए गए हैं, जिसमे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी शामिल है। बताया कि आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई है। संजीव के कहने पर ही उसने रिजॉर्ट में रुके अभियार्थियों की निगरानी की थी। इस काम के लिए उसे 10 हजार रुपये मिले थे।
पटवारी भर्ती की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोपी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी सहित जेल में बंद सातों आरोपियों के खिलाफ एक और कार्रवाई की गई है। कनखल थाने में सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..