हल्द्वानी की बेटी अंजली ने यूक्रेन से भेजा ताज़ा हालात का वीडियो.. कही यह बात..


रशियन सैनिकों द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद यूक्रेन में काफी नाजुक हालात बने हुए हैं यूक्रेन में भारत के कई राज्यों से एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए स्टूडेंट और अन्य भारतीय नागरिक भी वहां फंसे हुए हैं और उन्होंने भारत सरकार मदद की अपील की है ।

हल्द्वानी के मुखानी एरिया में माया ऑप्टिकल्स के ऑनर राजीव कुमार श्रीवास्तव की बेटी अंजलि माया श्रीवास्तव भी इस वक्त यूक्रेन के विनीतसिया शहर नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की थर्ड ईयर की छात्रा हैं फोन से बातचीत के दौरान उन्होंने GKM NEWS को बताया कि अभी यूनिवर्सिटी बंद कर दी गई है और उनको बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है उन्होंने बातचीत में यह भी बताया कि कल पब्लिक में बहुत पैनिक था हर कोई बाजारों से सामान खरीदने के लिए अफरा-तफरी का माहौल था लेकिन आज हर तरफ सन्नाटा फैला हुआ है यूक्रेन सरकार के मार्शल लॉ के ऐलान के बाद लोग सुरक्षित ठिकानों में छुप गए हैं
हमारे साथ हमारे साथी स्टूडेंट्स हैं और हम यहां अभी सेफ है बातचीत में अंजलि ने यह भी बताया कि उनके पास भारतीय एम्बेसी के द्वारा बनाये गए छात्रों के ग्रुप में मैसेज दिया गया है कि भारतीय छात्र रेडी रहें , अपने छोटे बैग में 2 जोड़ी कपड़े मेडिसिन वगैरह रखकर नेक्स्ट इंफॉर्मेशन के लिए तैयार रहने को कहा गया है हो सकता है कल सुबह की फ्लाइट से वापसी सम्भव हो।
अंजलि ने अपने आसपास के कुछ वीडियो को शूट किया है जो आप देख सकते हैं कि इस वक्त कैसे हैं वहां के हालात और किस हालात में रह रहे हैं वहां के लोग देखिए वीडियो में.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..