कुमाऊं में मौसम की लेटेस्ट अपडेट ..


हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है आज भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राज्य में शनिवार को सभी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश व 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। बागेश्वर पिथौरागढ़ जिलों में 27 को कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है वहीं 28 फरवरी को भी राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के अनुमान लगाए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..